कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत गोविंदपुर त्रिपुरी कटीमा करोड़ मे लावा नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से ग्राम वासियों को हो रही है प्रति वर्ष भारी परेशानी, मगर जनप्रतिनिधि का नही हे इस ओर कोई ध्यान
कुसमी(फिरदौस आलम) कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोविंदपुर के, त्रिपुरी कटीमा करोड़ लावा नदी पर बरसो से किसी भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान पुलिया निर्माण कराने को लेकर नही हुई, और न ही कोई जनप्रतिनिधि का ध्यान इस नदी पर पुलिया निर्माण कराने की ओर हुई है।
लावा नदी पर पुलिया निर्माण नहीं होने से जहां ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वही बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव बरसात के दिनों में आने के वजह से लोगो को घंटो बैठकर इंतजार करना पड़ता है नदी में पानी कम होने का,कभी-कभी तो बरसात के दिनों में लोग नदी पार नहीं कर पाते हैं, और फंसे रहते हैं, जिसकी सुध लेने की फुर्सत जनप्रतिनिधियों को आज तक नहीं हुई।
वही जनपद पंचायत में बैठे मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी ग्राम पंचायत गोविंदपुर के कटिमा करोड़ लावा नदी पर पुलिया निर्माण की कोई सुध नहीं ली है।
हमारे रिपोर्टर फिरदौस आलम के द्वारा जब ग्राम पंचायत गोविंदपुर के कटीमा करोड़ लावा नदी पर जाकर ग्राउंड जीरो से स्थिति का मुआइना किया गया तो, लावा नदी के वजह से ग्रामवासियों को प्रतिवर्ष बरसात के दिनों में बाढ़ की पानी और तेज बहाव का सामना करना पड़ता है।
लोग बरसात के दिनों में अपने मूल भूत सुविधा समय पर हासिल नहीं कर पाते हैं।
अब देखने वाली बात यह है कि, क्या खबर प्रकाश के बाद भी विकासखंड कुसमी के ग्राम पंचायत गोविंदपुर के लावा नदी पर पुलिया निर्माण का जिले में बैठे अधिकारी भी सुध लेते हैं या नहीं।

