आफताब आलम
बलरामपुर/बलरामपुर जिला मुख्यालय के पुराने कलेक्टर चैक पर भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार का पुतला दहन किया।
भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने भाजपा कार्यालय से रैली निकाल पुराना कलेक्टर चौक पर कांग्रेस सरकार के विरोध में नारा लगाते हुए पुतला दहन लिए।
भाजपा महिला मोर्चा के साथ,भाजपा के पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ने हमारे रिपोर्ट्स से बात करते हुए कहा की रायपुर के गुड़यारी इलाके में नाबालिक लड़की को एक पुरुष के द्वारा सरेआम बाल पकड़ कर मार पीट किया जा रहा था, कांग्रेस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, हमारी बेटिया सुरक्षित नहीं है, जिसको लेकर के आज हमने विरोध प्रदर्शन करते हुए भूपेश बघेल सरकार का पुतला दहन किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सकुंतला पोर्ते,जिला उपाध्यक्ष राबिका एक्का, अनीता सिंह,रीता देवी,गीता विश्वास,मीरा चौधरी,अंजना सिंह, शिवानी सिंह,के साथ भाजपा पदाधिकारियों में गोपाल मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सोनी, विनय यादव,लोधीराम एक्का,ऐनुल हक सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

