यु मुरली राव की रिपोर्ट
बिलासपुर। शिव सेना के महानगर इकाई द्वारा महानगर अध्यक्ष संजीव पाल के नेतृत्व में जोन क. 05 कि विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा हमारे संवाददाता यू मुरली राव को जानकारी देते हुए शिव सेना के रणनितिकार मणिशंकर शर्मा ने बताया कि प्रदेश महासचिव श्री सुनील कुमार झा जी के मार्ग दर्शन पर महानगर इकाई द्वारा जोन क. 05 कि मुलभूत समस्याओं को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया जो जिसमे
शनिचरी बाजार मछली मार्केट एवं आसपास की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं होने के कारण आसपास बदबू फैले रहती है जिससे आसपास के लोग एवं आने जाने वाले लोग साथ ही व्यापारी बंधु अत्यधिक परेशान रहते हैं उक्त स्थान की नियमित सफाई कराई जाए।
यह कि उक्त स्थान की नालियां नियमित सफाई नहीं होने के कारण बजबजा रही है जिससे बदबू फैल रहा है एवं इसके आसपास रहने वाले मोहल्ले वासियों को गंदगी के कारण संक्रमण बीमारी का खतरा बना रहता है जिसके लिए नालियों की नियमित सफाई कराई जायें ।
यह कि नगर निगम द्वारा उक्त स्थान स्लाटर हाउस के पास सभी नालियों को खुला छोड़ दिया गया है जिससे भी नालियों में कचरा जाम व बदबू फैला रहता है इस खुले नालियों में मोहल्ले के बच्चियों के गिर जाने की घटना होते रहती है वहीं मोहल्ले वालो को आने जाने में परेशानी भी होती है जिसके लिए सभी खुले नालियों में स्लेब ढकवाया जाए।
यह कि शनिचरी के पास पचरीघाट जाने वाले रास्ते पर कई महिनों से सीवरेज के नाम पर बड़ा सा गडड़ा खोद दिया गया है जिससे आने जाने वालों को एवं आसपास के व्यापारी को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है उक्त सीवरेज वाले गडढे को जल्द कार्य कराकर भरा जावे एवं रोड का निर्माण की जाए।
उपरोक्त समस्त समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के भीतर कि जाने कि मांग कि गयी है जिसपर तत्काल जोन कमिश्नर राजकुमार मिश्रा ने हमारी मांगो को उचित बताते हुए तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया है व अपने अधिनस्त कर्मचरियों को तत्काल काम करने को कहा आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन संतोष कौशल, निमेश शर्मा, यशवंत गोरख, नवीन यादव, मनोहर रामटेके, शिव प्रसाद, बबलू गहलोद, जयसिंह चौहान, महिला सेना से संगीता सोनी एवं वेणू गोपाल, कमल चौहान, विकास, बिरबल, मोनु सुमीत, चन्द्रभूषण, दिनेश कश्यप राजेशपाल सहित अनेक शिव सैनिक मौजूद रहें।



