देश दुनिया वॉच

BREAKING NEWS : सेंट्रल मेक्सिको में बस दुर्घटना, 17 प्रवासियों की मौत, 15 यात्री घायल

Share this

मेक्सिको। जहां वेनेजुएला, कोलंबिया और सेंट्रल अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त से 17 लोगों की मौत हो गई और 15 यात्रियों को पास ही के अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से आस-पास के इलाको में सनसनी फैल गई। पुएब्ला के आंतरिक मंत्री जूलियो ह्यूर्टा ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना रविवार (19 फरवरी) दोपहर एक हाइवे पर हुई जब 45 यात्रियों को लेकर बस उत्तर की ओर जा रही थी।

उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा- दुर्घटना के समय 17 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 15 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांच अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है. हालांकि मंत्री ने फिलहाल ये स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों और घायलों में से कितने प्रवासी थे. मैक्सिकन मीडिया ने बताया कि ड्राइवर के बस से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना हुई. मियाहुआतलान की मेडिकल सर्विसेज द्वारा जारी तस्वीरों में एक बस के कुछ हिस्से बुरी तरह से क्षत-विक्षत दिखाई दे रहे हैं, जिसमें घायल यात्री इधर-उधर पड़े नजर आ रहे हैं. पुलिस मर्ग कायम कर चालक के खिलाफ जांच पड़ताल कर कार्रवाई की है।

बता दें कि गत सप्ताह पनामा में वाहन खाई में गिर जाने से दर्जनों प्रवासियों की मौत हो गई थी. जब वे यात्रा कर रहे थे. इस दौरान वे उनका वाहन खाई में गिर गया था. ये हादसा देश के इतिहास में सबसे खराब प्रवासियों की दुर्घटना में शामिल है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *