अक्कू रिजवी/ कांकेर : ज़िला उत्तर बस्तर कांकेर के राव घाट थाना अंतर्गत राज्यमार्ग पर स्थित ऐतिहासिक ताडोकी ग्राम के निकट पुलिस संगठन एसएसबी तथा नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें फायरिंग के दौरान एसएसबी संगठन का एक जवान घायल हो गया जिसे पैर में गोली लगी है पुलिस की फायरिंग में 3 नक्सली मारे गए हैं । घटनास्थल से एक ए के -47, एक स्वचालित राइफल तथा 12 बोर राइफल बरामद किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व तक जिले में कांकेर पुलिस की लगातार सफलताओं के कारण नक्सली गतिविधियां कम हो गई थीं लेकिन बहुत दिनों बाद हुए इस संघर्ष में एसएसबी तथा पुलिस संगठन नक्सलियों पर भारी पड़ा है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ की इस घटना की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर गोरखनाथ बघेल जी ने की है।
कांकेर ज़िले के ताड़ोकी में पुलिस नक्सली मुठभेड़, एसएसबी जवान घायल तीन नक्सली भी मारे गए…!

