कुसमी(फिरदोस आलम) अखिल भारतीय कांग्रेस संचालन समिति द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार भारत जोड़ो यात्रा को विस्तारित करते हुए पूरे प्रदेश में आज 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के द्वारा कार्यक्रम नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 01 कुमारपारा के मां महामाया के मंदिर पूजा अर्चना कर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में उपस्थित जनों एवं सभी प्रभारियों को विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम को राम लाल यादव, सूरज देव गुप्ता, सेवादल महिला अध्यक्ष अंजना कुजूर, वेदांत भारती, दीपक तिवारी ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने सभी प्रभारियों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया उसके बाद पदयात्रा मां महामाया मंदिर से प्रारंभ कर दुर्गा चौक, तहसील ,नारायण स्टोर ,छोटी मस्जिद ,बड़ी मस्जिद ,शिव मंदिर ,बस स्टैंड ,शिशु मंदिर होते हुए वापस महामाया मंदिर में जाकर समाप्त हुआ! उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी बहादुर राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, एल्डरमैन सुशील दुबे, पंकज दुबे, पार्षद एवं आज के प्रभारी छत्रपति, मोहम्मद सिराजुल , मो, फरीद खान, जुम्मन, इंद्रदेव यादव, लालसाय,प्रकाश,चंपालाल, लव कुमार, जितेंद्र, राजेश एक्का, मनीराम, मो, खलील, मो.जफर,भरत सेन भगत, मनोज, मो, सद्दाम, मो, सलमान, चंदन यादव, सहित सैकड़ों कांग्रेश जन उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष संकल्प भगत ने किया।