महासमुंद। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 324 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी, छत्तीसगढ़ भ्र्ष्टाचार का बना प्रमुख प्रदेश आईएएस,आईपीएस जनता की गाढ़ी कमाई में डांका डाल रहे हैं,महासमुन्द जिलाधीश की अकूट संपत्ति की हो जांच लॉ विष्टा वीआईपी रोड़ रायपुर में बंगला नंबर 123,शैलेंद्र नगर में बंगला अल्प समय की नौकरी में हुए हैं मालामाल किसान मजदूरों से करते हैं दुर्व्यवहार किसान मोर्चा मुख्य सचिव छ.ग,गृह सचिव भारत सरकार को महासमुन्द जिलाधीश नौकरशाह के कारनामा की सीबीआई जांच के लिए प्रमाणित शिकायत दर्ज की,समाजवादी नेता शरद यादव को दी श्रद्धांजली सत्याग्रह जारी-किसान मोर्चा
तुमगांव 13 जनवरी 2023।विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थिति खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से क्षेत्र के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 324 वें दिन लगभग 20 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व किसान नेता नंदकिशोर यादव,नंदलाल सिन्हा,सरजु यादव,नरोत्तम सिन्हा, रामुदास मानिकपुरी,धर्मेंद्र यादव, शांतिबाई सिन्हा ने किया।आज अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को किसान नेता चैनुराम साहू,उदयराम चंद्राकर,नंदलाल सिन्हा,तारेंद्र यादव उप सरपंच, राधबाई सिन्हा,जागेश्वरी सिन्हा,रामबाई सिन्हा आदि ने संबोधित किया।आज अखण्ड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता चैनुराम साहू ने कहा कि भ्र्ष्टाचार उद्योगपति करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक को जीतने भी नौकरशाह एवं जनप्रतिनिधिगण उसके अवैधानिक कार्य में खुल्लम खुल्ला साथ दे रहे हैं,यह सब बातें प्रमाणित होने के बाद भी बार बार कैसे नकार रहे हैं यह जीता जागता नमूना है।उदय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भ्र्ष्टाचार के मामले में प्रमुख प्रदेश बन गया है।यहां आईएएस,आईपीएस जनता की गाढ़ी कमाई में डांका डाल रहे हैं।महासमुन्द जिलाधीश की अकूट संपत्ति की जांच होनी चाहिए।रायपुर लॉ विष्टा वीआईपी रोड़ में बंगला नंबर 123,शैलेंद्र नगर में बंगला अल्प समय की नौकरी में मालामाल हो गए हैं।किसान मजदूरों से करते हैं दुर्व्यवहार किसान मोर्चा ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़,गृह सचिव भारत सरकार को महासमुन्द जिलाधीश नौकरशाह की कारनामा की सीबीआई जांच के लिए प्रमाणित शिकायत भेजा है।नंदलाल सिन्हा ने कहा कि करणी कृपा उद्योग के मालिक द्वारा पैसे के बल पर कैसे अवैधानिक कार्य को वैधानिक साबित करने का षड़यंत्र रचा जा रहा है।इसमें मुख्य खलनायक का रोल अदा कर रहे हैं महासमुन्द जिलाधीश और एडीएम। जिसके चलते सत्याग्रही किसान एवं महिला किसानों किसानों को तकलीफ उठाना पड़ रहा है।इसकी सुध लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक, जिलाधीश महासमुन्द और पुलिस अधीक्षक महासमुन्द को 11 माह बीत जाने के बाद भी समय नहीं मिला। राधबाई सिन्हा ने कहा कि महासमुन्द जिला में जंगल राज चल रहा है।इसलिए दिन को रात,रात को दिन सिद्ध करने में तुले हुए हैं। सत्याग्रही किसानों ने समाजवादी नेता शरद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

