प्रांतीय वॉच

New Year 2023: इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से करें नए साल की शुरुआत, जीवन होगा धन्य-कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Share this

New Year 2023: नया साल उम्मीदों की नई किरण लेकर आता है। नए साल पर लोग कई अलग अलग तरह की एक्टिविटी करके जश्न मनाते हैं। वहीं भारत में नए साल का जश्न भगवान के आशीर्वाद से शुरू होता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नए साल पर घर में पूजा करते हैं। इसी के साथ नए साल पर भारत के इन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं…

सिद्धिविनायक, मुंबई

New Year 2023: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत श्री गणेश का स्मरण करके किया जाता है। नए साल का स्वागत भी भगवान गणेश की पूजा के साथ करें। साल 2023 के पहले दिन आप मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मुंबई में कई और जगहें हैं, जहां आप नए साल की छुट्टियां मना सकते हैं। सुबह सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के बाद गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, समुद्र तट के किनारे घूमने जा सकते हैं।

महाकाल मंदिर, उज्जैन

New Year 2023: मध्य प्रदेश में कई तीर्थ स्थल हैं। नए साल पर मध्य प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर है। आप नए साल पर महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा भी मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। झरने, झील, ऐतिहासिक जगहों और तीर्थ स्थलों की सैर कर सकते हैं।

श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या

New Year 2023: नए साल पर कम पैसों और कम समय में मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की यात्रा करें। यहां श्री राम जन्मभूमि मंदिर बना है। प्रभु राम का इसी जगह पर जन्म हुआ था। सरयू नदी में स्नान के बाद राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करें। यहां भी कई छोटे बड़े मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

मथुरा वृंदावन

New Year 2023: बजट में सफर के लिए नए साल पर मथुरा वृंदावन जा सकते हैं। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि और बचपन यहीं बीता। नए साल पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। पास में ही गोकुल, वृंदावन और बरसाना है। यहां भी कृष्ण जी के बहुत सारे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर बने हुए हैं, जो उनके बचपन की यादों को ताजा करते हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *