बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बस्तर सहित पूरे प्रदेश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है यह बातें सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश ने प्रेस के माध्यम से कही है उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर वासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जनहित के अनेकों कार्य कर रहे हैं बस्तर वासियों के आय का प्रमुख साधन कहे जाने वाले तेंदूपत्ता के समर्थन मूल्य में वृद्धि के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाने वाली लघु वनोपजों की संख्या बढाकर 23 तक कर दी गई है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से ग्रामीणों तथा वनवासियों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके समर्थन मूूल्य पर खरीदी होने से उन्हें उनकी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।
इस निर्णय से बस्तर वासियों के चेहरे पर नई मुस्कान दी है उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा निजी जमीन के बगैर अधिग्रहण के बस्तर में शासकीय जमीन में निजी स्टील प्लांट लगाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे बस्तर वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने आगे कहा है कि बस्तरिया लोगों के निजी जमीन बगैर अधिग्रहण के औद्योगिकरण से बस्तर में रोजगार का सृजन होगा बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने से यहां के लोग आर्थिक रूप से संपन्न एवं समृद्ध होंगे। वही प्रदेश की आर्थिक गतिविधियां भी मजबूत होगी।
ज्ञात हो कि बस्तर के जनप्रतिनिधियों की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर में शासकीय जमीन में निजी स्टील प्लांट लगाने का निर्णय लिया है।
