प्रांतीय वॉच

उप स्वास्थ्य केंद्र सरनाडीह में पदस्थ कर्मचारी स्वास्थ केंद्र से है नदारद…प्रभारी अधिकारी को भी नहीं है सुध लेने की फुर्सत

Share this

आफताब आलम

बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सरनाडीह के उप स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य कर्मचारी नदारद है ,जिसकी सुध लेने की फुर्सत उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को भी नहीं है |
उप स्वास्थ्य केंद्र सरनाडीह में पदस्थ श्रीमती नीलम ए0 एन0 एम0 महज उपस्थित थी, शेष स्टाफ नदारद थे |
आपको बता दें कि बलरामपुर जिला प्रशासन कोविड के नये वैरिएंट बीएफ-7 के संक्रमण व संभावित खतरे से निपटने, मॉकड्रील करा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर बलरामपुर जिला मुख्यालय के नाक के नीचे उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वास्थ कर्मी नदारद हैं, इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वास्थ्य महकमे से स्वास्थ्य विभाग के फील्ड अधिकारी कितनी मुस्तैदी से अपना ड्यूटी निभा रहे हैं जिसकी शुद्ध जिले के अधिकारी भी नहीं ले रहे हैं |
हमारे रिपोर्टर आफताब आलम के द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र सरनाडीह के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ शरद वर्मा है, जिनसे फोन कर बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से बात कर लीजिए, इस तरह के लापरवाह प्रभारी अधिकारी के भरोसे उप स्वास्थ्य केंद्र सरनाड़ीह संचालित हो रहा है |
अब देखने वाली बात यह है कि क्या खबर प्रकाशन के बाद स्वास्थ्य महकमे के आला अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ संस्थाओं का व्यवस्था दुरुस्त कर पाते भी है या नहीं |

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *