रायपुर वॉच

CG Posting News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में की शिक्षकों और स्टाफ की पोस्टिंग, देखिए आदेश…

Share this

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के 11 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ करने के लिए विद्यालय की संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है। प्रतिनियुक्ति की अवधि अधिकतम चार वर्ष की होगी और निर्धारित अवधि के पूर्व प्रतिनियुक्ति की सेवाएं वापस करने के लिए राज्य शासन से सहमति प्राप्त करना होगा।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध में महानदी भवन नवा रायपुर से जारी आदेश अनुसार शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के व्याख्याता भौतिकी धनसिंह लहरे, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दामापुर (बजार) जिला कबीरधाम की व्याख्याता भूगोल सविता चंद्रा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की व्याख्याता गणित दिप्ती श्रीवास्तव, व्याख्याता इतिहास गंगाराम राठौर, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकरखुर्द जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कम्प्यूटर शिक्षक मोहन लाल पटेल, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या मुरमुर जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की हिन्दी शिक्षक ज्योति मिश्रा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के प्रयोगशाला सहायक राकेश सोनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोंच जिला महासमुंद की प्रयोगशाला सहायक पल्लवी पैकरा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की सहायक ग्रेड-2 कुमारी रंजना सिरसो, सहायक ग्रेड-3 महेन्द्र सिंह आर्मो और भृत्य मनोज विश्वकर्मा की सेवाएं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा के संचालन एवं प्रबंधन समिति को सौंपी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *