रायपुर वॉच

मनोज वर्मा अभा कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Share this

रायपुर। राजधानी निवासी मनोज वर्मा को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश्वर कटियार ने राष्ट्रीय महासचिव की सहमति से की हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मनोज छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ है और इससे पूर्व विद्युत मंडल के संभागीय क्षेत्रीय के विभिन्न पदों के साथ प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में पत्रोपादी अभियंता संघ के पदों पर भी रहते हुए बेहतरीन कार्य किया है। उनकी इसी उपलब्धि पर उन्हें अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *