जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने कांसाबेल विकासखण्ड के तहसील कार्यालयए कांसाबेल विकासखंड चोंगरीबहार और दोकड़ा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर की साफ़-सफाई व्यवस्थित नहीं होने और राजस्व के प्रकरण ऑनलाइन अपडेट नहीं होने के कारण नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तहसीलदार सूर्यकांत साय को व्यस्था में सुधार लाने और ऑफलाइन प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही राजस्व प्रकरणों को सम-सीमा के भीतर निराकरण करने के लिए कहा है।
कांसाबेल विकासखंड चोंगरीबहार और दोकड़ा स्वास्थ्य केंद्र मंे निरीक्षण कर वहां दवाई स्टोर रूम, ओपीडी पंजी, संस्थागत प्रसव, दवाई की उपलब्धता डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारी की उपस्थिति सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने चौंगरीबहार के परिसर की साफ-सफाई करवाकर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने दोकड़ा स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जे. आर उंराव द्वारा लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने में लापरवाही बरतने और कलेक्टर को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी संतोष जनक नहीं देने के कारण कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है साथ ही लैब टेक्नीशियन कुंज बिहारी द्वारा भी स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों का टेस्ट समय पर नहीं करने और लापरवाही बरतने के कारण दोनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी और लापरवाही नहीं चलेगी।

