रायपुर वॉच

Cg news : बिलासपुर स्टेशन पर वंदे भारत के यात्रियों का किया जाएगा भव्य स्वागत, होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Share this

रायपुर। Cg news : छत्तीसगढ़ में जल्द ही वनडे भारत ट्रेन पटरियों में दौड़ने वाली हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर रेलवे स्टेशन से नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को 11 दिसम्बर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह गाड़ी शाम को बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। बिलासपुर स्टेशन में इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत अवसर पर संध्या रेल परिवार के सदस्यों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कथक, कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, बीहू,  ग्रुप डांस आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। गाड़ी के आने के उपरांत इस गाड़ी के प्रथम यात्रियों एवं क्रू स्टाफ का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों से इस गाड़ी के यात्रा अनुभवों का फीडबेक लिया जाएगा।

वंदे भारत एक्स्प्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 12 दिसंबर 2022 से किया जाएगा। इसके लिए आरक्षण 10 दिसंबर से प्रारंभ हो जाएगा। इस ट्रेन का नंबर 20825/20826 है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *