प्रांतीय वॉच

छुट्टी में घर आए CRPF जवान को ट्रैक्टर ने मारी ठोकर, मौत…

Share this

जांजगीर-चाम्पा । शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केसला गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से सीआरपीएफ  जवान अजय दिवाकर की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है।

अजय दिवाकर, ओड़िसा के सीआरपीएफ  बटालियन में पदस्थ था और छुट्टी पर गांव आया हुआ था। घटना के बाद से परिजन सदमे में है। वहीं मृतक सीआरपीएफ जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पचरी गांव के रहने वाले सीआरपीएफ  जवान अजय दिवाकर छुट्टी पर गांव आया हुआ था और बाइक से केसला गांव पहुंचा था। तभी ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ  जवान, बाइक से गिर गए. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी और ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना दी।

जिसके बाद उसे डायल 112 की मदद से नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां सीआरपीएफ  जवान की मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ़्तीश में जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *