रायपुर वॉच

छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक में बनेंगे 2-2 रुरल इंडस्ट्रियल पार्क : भूपेश बघेल

Share this

महासमुंद । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि छत्तीसगढ़ में हर ब्लॉक में दो-दो रुरल इंडस्ट्रियल पार्क बनेंगे। मुख्यमंत्री ने रोज़गार के नए अवसर बनाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 20 लाख रुपए तक का इलाज करा सकते हैं। लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

इसके अलावा बघेल ने कहा कि शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित किया जायेगा, बलौदा कॉलेज परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाया जाएगा,  भदरा तालाब का गहरीकरण करवाया जायेगा, बलौदा में ग्रामीण हाट बाजार का उन्नयन किया जायेगा, सुरंगी नदी पर एनीकेट निर्माण करवाया जाएगा, सरायपाली में अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किया जायेगा, और सरायपाली नगर में हर घर में नल जल पहुंचाया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *