देश दुनिया वॉच

Delhi MCD Election Result : AAP को मिला बहुमत, 134 सीटों पर जमाया कब्ज़ा, जीत पर केजरीवाल ने कहीं ये बात

Share this

Delhi MCD Election Result : दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के 250 वार्डों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। आप के 134 उम्मीदवारों ने अब तक जीत दर्ज कर ली है। 104 सीटों पर भाजपा जीती है। कांग्रेस ने भी नौ सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं, तीन सीट पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है।

MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *