रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. कांकेर जिले से कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे. कुरुद में विराट ढाबा के पास हादसा हुआ. हादसे में एक हवलदार समेत 3 घायल हुए। हादसे में बाईक सवार महिला की मौत हो गई।गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।

