रायपुर वॉच

मानसून की विदाई, गुलाबी ठंड ने दी दस्‍तक, निकलने लगे रजाई-कंबल, मौसम हुआ टू इन वन

Share this

रायपुर। मानसून( monsoon) में पूरे प्रदेश में जमकर बारिश हुई। वहीं अब मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में उत्तर दिशा से ठंडी व शुष्क हवाओ का आना शुरू गया है।

बता दें कि, दिवाली ( diwali)से दो दिन पहले ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। देर रात अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान क( low temperature) गिरावट भी दर्ज की जाएगी।

रात 11-12 बजे के बाद शीत बरस रहा

दिनभर तेज धूप के साथ उमस पड़ रही वही रात 11-12 बजे के बाद शीत बरस रहा है। सुबह के मौसम में हल्की नमी आने से मार्निंग वाक करने वालों की संख्या भी गई है। नमी के असर से आेंस के बूंद दिखाई पड़ रहे है। सुबह घांस, पेड के पत्तों धान के पौधों में जमे ओंस के बूंद ठंड की याद दिला रहे ह। ओंस की बूंदों में सूर्य की किरण पड़ते ही मोती जैसा चपक रहा है। सुबह उठने वालों को ठंड का एहसास भी होने लगा है। जल्दी उठने वाले गुलाबी ठंड का मजा ले रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *