प्रांतीय वॉच

CG News : आरक्षक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड,मामले की जांच में जुटी पुलिस…

Share this

राजनांदगांव। नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के एक बेस कैम्प में रविवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई। कैम्प में तैनात जिला पुलिस बल के एक जवान ने सर्विस रॉयफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ठुढ्डी से सिर पीछे निकली गोली से पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की खबर परिजनों को दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक औंधी क्षेत्र के डोमीकला बेस कैम्प में पदस्थ वेदराम राज ने आज सुबह इंसास रॉयफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आज सुबह लगभग 7 बजे हुए इस घटना से कैम्प दहल गया। उस दौरान कैम्प में जवान सुबह के नित्यकर्म व्यस्त थे। गोली चलने की आवाज सुनकर कैम्प के दूसरे बैरक के जवानों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते मोर्चा सम्हाल लिया। बाद में पता चला कि कैम्प में पदस्थ एक जवान ने खुदकुशी करने के इरादे से खुद पर गोली दाग दी।

जिला पुलिस बल के जवान मूलत: बिलासपुर का रहने वाला है। उसके तीन संतान हैं। अस्थाई रूप से मृतक का परिवार राजनांदगांव में निवासरत है। घटना की खबर के बाद पत्नी बेस कैम्प के लिए रवाना हुई है। इधर सुबह हुए हादसे की जानकारी के बाद एसपी वाय. अक्षय कुमार, एएसपीद्वय पुपलेश पात्रे और आकाश मरकाम कैम्प पहुंचे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *