रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री को तौला गया छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से…

Share this

कवर्धा। कांग्रेस भवन का उदघाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया।उदघाटन समारोह में इन व्यंजनों का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश में छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संरक्षण देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना जाता है।जब वे कांग्रेस भवन का उदघाटन करने आ रहे हैं तो उदघाटन समारोह के प्रमुख कर्ताधर्ता छत्तीसगढ़ क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौलने का निर्णय किया। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को ठेठरी,खुरमी, अइसा , कड़ी लड्डू  सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौला गया। मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने शासकीय कार्यालयों के स्थल में संचालित होने वाले गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की उपलब्धता सुनिश्चित की है।छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौले जाते समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर प्रसन्नता नजर आ रही थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *