प्रांतीय वॉच

पुलिस ने जवान सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मची हड़कंप…

Share this

गरियाबंद। Suicide जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ पुलिस जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जिसकी जांच की जा रही है।

बता दें कि आरक्षक मृतक दिनेश कोशले 34 वर्ष मंदिरहसौद का रहने वाला था। वह एक साल से मैनपुर थाना में पदस्थ था। बताया जाता है कि दिनेश रात में अपने कमरे में साने गया था, जब सुबह उसे जगाने कर्मचारी गए तो देखा कि कमरे में उसका शव पड़ा हुआ है।

वहीं पास में उसका एके-47 राइफल भी पड़ा हुआ है, जिसमें उसने खुद को गोली मारी है। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गएहैं। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट राजधानी से जांच के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *