आफताब आलम
बलरामपुर/संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने कुसमी सामरी रोड में पूजा अर्चना कर विधायक निधि से जय माँ भवानी सेवा समिति दुर्गा पंडाल में सेड निर्माण एवं चबूतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर मंदिर विकास में अपना सहयोग किया |
इस अवसर पर ब्लांक अध्यक्ष एवं जनपद उपाध्यक्ष हरिश मिश्रा,नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन भगत ,पूर्व नगर पंचयात उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता ,वरिष्ट कांग्रेसी एवं मज़दूर प्रकोष्ठ ज़िलाअध्यक्ष अरविंद तिवारी,पूर्व नगर पंचयात अध्यक्ष विनोद राम,पीसीसी सदस्य सोनू अली,पार्षद छत्रपति प्रजापति,मण्डी अध्यक्ष बलेस्वर राम,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता के साथ ही समिति के सदस्य विनय यादव ,श्रवण यादव,प्रशांत सोनी,अजय ठाकुर,बजरंग सोनी,प्रदीप यादव, विभिन्न समाजों के प्रमुखों सहित गणमान्य नागरिक एवं भक्तगण उपस्थित थे।

