Smriti Irani appointed Chhattisgarh BJP in-charge, Siddharth Shambhu co-in-charge; Kiran Deo extends congratulations.
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। श्री देव ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का यह निर्णय छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय तथा गतिशील बनाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि श्रीमती ईरानी एक प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता और अत्यन्त अनुभवी नेत्री हैं। उनके संगठनात्मक कौशल, दीर्घ प्रशासनिक अनुभव एवं ऊर्जावान मार्गदर्शन का लाभ छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को मिलेगा। उनके नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी का जनाधार और अधिक व्यापक होगा तथा संगठन नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसी प्रकार राष्ट्रीय मंत्री सिद्धार्थ शम्भू को सह प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्री देव ने कहा कि उनका संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच कार्य करने की ऊर्जा छत्तीसगढ़ में पार्टी की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन एवं सरकार के समन्वय के साथ जन-कल्याण के संकल्पों को घर-घर तक पहुँचाने और पार्टी के विस्तार के कार्यों को नई गति मिलेगी।
———————–

