Grand unveiling of the new Himalayan 440 at the Sixth Gear Royal Enfield showroom in Tatibandh; prices start at ₹2.29 lakh.
रायपुर। ऑटोमोबाइल क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी बिल्कुल नई एडवेंचर मोटरसाइकिल ‘हिमालयन 440’ को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित आधिकारिक डीलरशिप ‘सिक्स्थ गियर रॉयल एनफील्ड’ शोरूम में इस बहुप्रतीक्षित बाइक का भव्य अनावरण किया गया। कंपनी ने इस नई एडवेंचर बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख तय की है।
सिक्स्थ गियर शोरूम के संचालक अंकित जैन ने लॉन्चिंग अवसर पर बताया कि, “रॉयल एनफील्ड हिमालयन ने हमेशा से ही एडवेंचर लवर्स के दिलों पर राज किया है। नई हिमालयन 440 को पुरानी लोकप्रिय हिमालयन 411 के उसी सिंपल, रफ एंड टफ और भरोसेमंद फॉर्मूले पर तैयार किया गया है, जिसने एक दशक तक राइडर्स का साथ निभाया। अब यह नए अपडेट्स, ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ रायपुर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। शोरूम में इसकी बुकिंग और टेस्ट राइड की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।”
दमदार इंजन और बेजोड़ परफॉर्मेंस
नई हिमालयन 440 में 443सी सी का सिंगल-सिलेंडर, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 25.4 बी एच पी की अधिकतम पावर और 34 इन एम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। स्मूथ राइडिंग के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो हाईवे और ऑफ-रोडिंग दोनों रास्तों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।
मजबूत चेसिस और ऑफ-रोड क्षमता
इस मोटरसाइकिल को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत चेसिस पर तैयार किया गया है। इसका फ्रेम अब 10 किलोग्राम तक का टॉप-बॉक्स लोड आसानी से संभाल सकता है, जो लंबी दूरी की यात्रा करने वाले राइडर्स के लिए बेहद उपयोगी है। खराब रास्तों और गड्ढों से निपटने के लिए बाइक में 220एम एम का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्विच करने योग्य डुअल-चैनल ए बी एस मिलता है, जिसे जरूरत पड़ने पर ऑफ-रोड मोड में बदला जा सकता है।
आधुनिक फीचर्स से लैस
अंकित जैन ने बताया कि नई जनरेशन के राइडर्स को ध्यान में रखते हुए इस बाइक में कई एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें नया एलईडी हेडलैंप, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और गूगल मैप्स सपोर्ट के साथ ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी मौजूद है।
यह नई एडवेंचर बाइक सेला ब्लैक, मस्टैंग ब्राउन और नेलोंग व्हाइट जैसे आकर्षक और यूनिक कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

