देश दुनिया वॉच

ACCIDENT NEWS: रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत

Share this

ACCIDENT NEWS: Tragic accident on Raipur-Jagdalpur Highway; 17-year-old KTM rider killed.

ACCIDENT NEWS: धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में  तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है. श्याम तराई नाका चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 17 साल के जय रेड्डी के रूप में हुई है. घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है.

हैदराबाद में रहता है परिवार

जानकारी के अनुसार, जय रेड्डी की मां हैदराबाद में रहती हैं, जबकि वह रायपुर में रहकर पढ़ाई करता था. बताया जा रहा है कि धमतरी में रिेश्तेदार का घर है. यहां वह कुछ दिनों के लिए आया हुआ था. रविवार के सुबह करीब 4 से 5 बजे वह ड्यूक लेकर निकला तो रायपुर-जगदलपुर हाइवे पर श्याम तराई नाका चौक के पास हादसे का शिकार हो गया.

 

हादसे की वजह अज्ञात

हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या मृतक की बाइक किसी जानवर से टकराई है, इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस कर रही जांच

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने हादसे को लेकर जानकारी दी कि सुबह करीब 4 से 5 बजे के आसपास की घटना है. रायपुर- जगदलपुर हाईवे के बायपास पर हादसे की सूचना पर एंबुलेंस और डायल 112 की टीम पहुंची. मौक पर युवक और क्षतिग्रस्त बाइक मिली. अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को सूचना दे दी गई है. वह हैदराबाद में रहते हैं. पुलिस हाइवे के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मामले की जांच जारी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *