BREAKING CG NEWS

54 करोड़ का हाईटेक कैंपस! Chhattisgarh में खुलने जा रहा पहला इंटरनेशनल सरकारी बोर्डिंग स्कूल

Share this

A high-tech campus worth ₹54 crore! The first international government boarding school is set to open in Naya Raipur.

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में प्रदेश का सबसे आधुनिक सरकारी आवासीय विद्यालय बन रहा है। सेक्टर-32 में करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सरकारी इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा यह हाईटेक स्कूल नवंबर 2026 तक तैयार होने की संभावना है।

आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी

इस स्कूल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यहां राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक शिक्षा, छात्रावास, खेल और अन्य आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में मिलेंगी। भविष्य में यहां विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, स्कूल किस शिक्षा बोर्ड से संचालित होगा, शिक्षकों की नियुक्ति कैसे होगी और प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी, इस पर सरकार को अभी अंतिम निर्णय लेना बाकी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *