BREAKING CG NEWS

PM Modi Apology: ‘मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई’…PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की का आया नया वीडियो

Share this

PM Modi Apology:  नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही है कि ‘मैं बहुत खुश हूं’ कि पीएम मोदी ने मुझे माफ कर दिया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

वीडियो में लड़की आगे कहती है कि एक तरह से यह मुझे दूसरी जिंदगी मिली है। मैंने इतनी बड़ी गलती की थी कि मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि मुझे माफ कर दिया जाएगा। एक बार को मुझे लगा था कि मेरा सबकुछ खत्म हो गया है। लेकिन पीएम मोदी ने मुझे तुरंत माफ कर दिया।

उसने बताया कि पीएम मोदी ने मुझे माफ किया तो मैं रोने लगी थी, क्योंकि जिस इंसान के बारे में मैंने इतने बुरे अपशब्द कहे थे, उसी ने मुझे माफ कर दिया। उसने यह भी कहा कि मैंने बहुत बुरे शब्द कहे थे, मुझे माफ कर देना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

पूरे देश के लोगों से मांगी थी माफी

इससे पहले भी लड़की ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह पूरे देश के लोगों से माफी मांगती नजर आ रही थी। उसने इस वीडियो में कहा था कि ‘मैं बहुत शर्मिंदा हूं’, मैं अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। साथ ही उसने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं’, क्योंकि नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उसकी उम्र 25 साल बताई गई थी। खास बात यह है कि लड़की को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने पूरे देश के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *