BREAKING CG NEWS

CG FRAUD NEWS: दुल्हन बनकर आई ठग! 80 साल के बुजुर्ग से 9.50 लाख लेकर फरार

Share this

CG FRAUD NEWS: रायपुर: शादी करने के नाम पर महिला ने 80 वर्षीय वृद्ध से 9.50 लाख रुपए की ठगी की। हांडीपारा निवासी मनहरण लाल टिकरिया 80 ने कल शाम आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वृद्ध ने शादी के लिए रिश्ता तलाशने के क्रम में एक वर्ष पूर्व दिल्ली के मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया था।

वहां से एक महिला रजनी शर्मा का रिश्ता बताया गया। फोन नंबर 7383175804 से रजनी ने मनहरण से संपर्क कर शादी करने और क‌ई बहाने बना कर अपने बताए खाते में 15 जून 25 से 9 जनवरी 26 के बीच 9,50000 लाख रुपए जमा कराए। और फिर फोन स्विच ऑफ कर धोखाधड़ी की। पुलिस ने धारा 66 डी आईटी एक्ट और 318-4 के तहत महिला के विरुद्ध अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *