BREAKING CG NEWS

ट्रेन में यात्री के अंडा बिरयानी में मिला कीड़ा, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया IRCTC 

Share this

नई दिल्ली। भारतीय रेल में सफर के दौरान एक यात्री के खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ने अंडा बिरयानी मंगाया था और जब उसने खाने के लिए देखा तो उसमें एक कीड़ा मिला। हाल ही में हुई इस घटना का एक वीडियो X पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें परेशान पैसेंजर कैटरर से खराब खाने की क्वालिटी के बारे में सवाल करता हुआ नजर आता है। क्लिप में, जब पैसेंजर कहता है, “आप जो खाना दे रहे हैं इसमें कीड़ा है और अगर ये गलती से खा लिया होता तो क्या होता? क्या आप रोज ऐसा खाना देते है? इसपर कैटरिंग स्टाफ ने जवाब देते हुए कहा, “कोई बात नहीं। यह हमारे यहां नहीं बनता है, यह बाहर से आता है। दूसरा मिल जाएगा, क्यों परेशान होते हो।”

सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ IRCTC ने की कार्रवाई

घटना के बाद यह वीडियो X पर शेयर की गई। जिसका जवाब देते हुए, IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने कहा, “सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ सजा देने वाली कार्रवाई की गई है, और किचन यूनिट को पूरी सफाई और पेस्ट कंट्रोल के लिए सील कर दिया गया है। आगे सुधार के लिए मामले की डिटेल में जांच भी की जा रही है।”

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *