BREAKING CG NEWS

CG CRIME BREAKING: दुर्ग में डबल मर्डर से सनसनी, आरक्षक के घर घुसकर महिला का हमला

Share this

CG CRIME BREAKING: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर से डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है।  बताया जा रहा है कि स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित STF कॉलोनी में एक महिला ने आरक्षक नितेश यादव के घर में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल होकर ICU में भर्ती है।

कहा जा रहा है कि आरोपी महिला ने करीब 10 से 12 बार चाकू से वार किए। हमले के दौरान घर में मौजूद एक अन्य बच्चे ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई।

आरक्षक और आरोपी महिला के बीच अवैध संबंधों की बात

पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरक्षक और आरोपी महिला के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर आई थी, लेकिन उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *