रायपुर (छ.ग.वाॅच) । जवाहर नगर के प्राचीन श्री शिव -राधा कृष्ण मंदिर के सामने वैशाख महीने की अमावस्या के पावन दिन भीषण गर्मी को देखते हुए
आते जाते राहगीरों, मजदूरों, श्रमिक वर्ग को 1000गिलास गुलाब के शरबत का वितरण किया गया. कार्यक्रम संयोजक ज्योति अग्रवाल के साथ माया मुरारका, सुधा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल ने शरबत का वितरण करवाया.

