BREAKING CG NEWS

Naxali Encounter: झारखंड में मुठभेड़ जारी, 4 नक्सली ढेर, मिसिर बेसरा की तलाश तेज

Share this

Naxali Encounter:  जगदलपुर/झारखंड। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि कोबरा (COBRA) बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। घटना स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे झारखंड में नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर माना जाता है। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने छतरा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कोबरा जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ अभी भी जारी बताई जा रही है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *