BREAKING Entertainment देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स वॉच

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ

Share this

Union Sports Minister Mansukh Mandaviya will inaugurate the country’s first Khelo India Tribal Games.

रायपुर : केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया 25 मार्च को छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता तो उप मुख्यमंत्री अरुण साव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

 

इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया 25 मार्च को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करने नई दिल्ली से शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शाम छह बजे साइंस कॉलेज परिसर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का शुभारंभ करने के बाद रात दस बजे नई दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *