Accident Politics क्राइम वॉच पॉलिटिकल वॉच महासमुंद रायपुर वॉच हादसा

Ropeway Accident : रोप-वे हादसे में मृतक के परिजन को 5 लाख देने की घोषणा की CM साय ने 

Share this

Ropeway Accident: CM Sai announces ₹5 lakh compensation for the kin of the deceased in the ropeway accident.

 

Ropeway Accident News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा है की घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

 

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा की राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *