क्राइम वॉच देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल की तस्करी में 9 आरोपी गिरफ्तार

Share this

Major Action by Forest Department: 9 Accused Arrested for Smuggling Leopard Skins

रायपुर : वन्यजीव संरक्षण को लेकर राज्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। केशकाल वनमंडल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेंदुए की खाल की तस्करी में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, जिसमें एक कर्मचारी ने खरीदार बनकर तस्करों से संपर्क किया। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल और एक वाहन में तेंदुए की खाल लेकर रसगांव-बड़ेडोंगर मार्ग स्थित ग्राम बैलगांव पहुंचे, टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

 

मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया साथ ही तेंदुए के शिकार में प्रयुक्त बंदूक भी जब्त और तेंदुए की खाल जिसकी लंबाई195 सेंटीमीटर और चौड़ाई 45 सेंटीमीटर को भी जब्त कर लिया गया है ।

 

आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बस्तर और नारायणपुर जिलों के निवासी हैं।

 

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों के शिकार और अवैध व्यापार को रोकने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *