PM Modi Calls High-Level Meeting; Government on Alert Amid Middle East Tensions
नई दिल्ली: Iran-America-Israel में बढ़ते तनाव का असर अब भारत तक महसूस होने लगा है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस हाई लेवल मीटिंग में तेल, गैस, बिजली और खाद की सप्लाई को लेकर बड़ा रिव्यू किया गया।
इस हाई लेवल मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई बड़े मंत्री इस मीटिंग में शामिल रहे। सरकार का साफ फोकस है कि देश में किसी भी जरूरी चीज की कमी न हो।
दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के चलते ग्लोबल सप्लाई चेन पर असर पड़ा है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जैसे अहम रूट पर तनाव बढ़ने से दुनिया की करीब 20% ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हो सकती है। यही वजह है कि सरकार पहले से ही अलर्ट मोड में आ गई है।
सरकार का दावा है कि देश में फिलहाल LPG, गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। पैनिक बुकिंग भी कम हो गई है और कमर्शियल गैस की सप्लाई बढ़ाकर 50% तक कर दी गई है। साथ ही जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई जारी है।
मोदी सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर तुरंत कदम उठाने की तैयारी में है, ताकि आम लोगों पर इसका असर कम से कम पड़े। भारत ने कई देशों से तेल मंगाना शुरू कर दिया है ताकि होर्मुज पर निर्भरता कम हो।

