Big Update: Four officials and employees—including a Deputy Ranger—face disciplinary action in connection with the deer deaths at Sanjay Park.
अंबिकापुर : संजय पार्क में हिरणों की मौत के मामले में अब प्रशासन ने वन विभाग के चार अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि संबंधित रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस मामले में डिप्टी रेंजर अशोक कुमार सिन्हा, वनपाल ममता पोर्ते, वनपाल प्रतिमा लकड़ा और बीट गार्ड फुलमनी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही रेंजर अक्षपलक ऋषि को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक स्तर से की गई है।

