Arunachal’s Weightlifters Welcomed at the Airport for the Khelo India Tribal Games
रायपुर : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्टिंग स्टॉफ रायपुर पहुँचा हैं।
खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा साई (SAI) के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया।
देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों – रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया गया है। इसमें देशभर के करीब तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़वासियों को पुरूष और महिला वर्गों में सात खेलों हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग के रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे

