अपडेट क्राइम वॉच देश दुनिया वॉच बड़ी कार्यवाही सस्पेंड सुकमा

Suspend News: छात्रा गर्भवती मामले पर जिला प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन, निलंबित के दिये निर्देश

Share this

Suspension News: District Administration Takes Major Action in Student Pregnancy Case; Orders Issued for Suspensions

 

सुकमा: 10वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती पाए जाने के मामले में जांच के बाद कोंटा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका माहेश्वरी निषाद को कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है।

 

20 मार्च 2026 को प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में अधीक्षिका की लापरवाही की पुष्टि हुई और सामने आया कि विद्यालय के संचालन में कई खामियां थीं और छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कमजोर थी।

 

जांच के दौरान यह पाया गया कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की नियमित निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर तब जब मामला छात्राओं की सुरक्षा और संवेदनशीलता से जुड़ा हो।

 

 

जिला प्रशासन ने इस घटना के बाद सभी आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।

 

इस घटना ने एक बार फिर आवासीय विद्यालयों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे संस्थानों में सख्त अनुशासन, नियमित निगरानी और जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *