BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG ACCIDENT NEWS: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत और एक गंभीर

Share this

CG ACCIDENT NEWS: आरंग। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर स्थित पारागांव के पास बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से दौड़ रही एक टाटा विस्ता (CG 04 HD 2156) अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे लगे पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

रिश्तेदार को छोड़कर लौट रहे थे युवक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार चारों युवक महासमुंद अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने गए थे। वापसी के दौरान पारागांव के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे डिवाइडर से टकराई और उछलकर पोल से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: – CG ACCIDET NEWS : कांग्रेस भवन के सामने बड़ा हादसा, भूंसे से लदे ट्रक के पहिये के नीचे दबा महिला का सिर, हुई दर्दनाक मौत

तीन की मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक

हादसे में हर्ष कुमार देवांगन (21 वर्ष) पिता जमुना प्रसाद, निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग;
राहुल देवांगन (20 वर्ष) पिता जमुना प्रसाद, निवासी सरागांव थाना छुरा, हाल पता परमेश्वरी फोटो स्टूडियो आरंग; थानू सतनामी (22 वर्ष) निवासी ओड़का, आरंग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिथलेश धीवर (23 वर्ष) पिता संतराम धीवर, निवासी ब्लॉक कॉलोनी आरंग गंभीर रूप से घायल है। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

क्षेत्र में शोक की लहर

हादसे का शिकार हुए सभी युवक कम उम्र के थे, जिससे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज  रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *