
डिजिटल युग में पत्रकारिता—महासंघ 14 दिसंबर को लॉन्च करेगा अपनी वेबसाइट…..
पत्रकार सम्मेलन की तैयारियां तेज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह रविवार को सर्किट हाउस, बिलासपुर में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों पत्रकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की और संगठनात्मक मजबूती एवं भविष्य की योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान को और व्यापक रूप से चलाया जाएगा, ताकि जिला ही नहीं ब्लॉक स्तर तक पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जा सके। साथ ही आगामी 14 दिसंबर, रविवार को लखीराम ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से आयोजित करने का फैसला लिया गया।
इस अवसर पर महासचिव पंकज खंडेलवाल ने संगठन की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च करने की घोषणा की, जिसे सम्मेलन के दिन ही प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा कि संगठन पत्रकारों की सच्ची आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा—
“हमारा लक्ष्य पत्रकारों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा दिलाना है। 14 दिसंबर को होने वाला सम्मेलन पत्रकार एकता का सबसे बड़ा प्रतीक बनेगा।”
महासचिव पंकज खंडेलवाल ने कहा—
“हमारी वेबसाइट संगठन की पारदर्शिता और तकनीकी सशक्तिकरण का प्रतीक होगी। यह प्लेटफॉर्म पत्रकारों की आवाज़ को डिजिटल रूप से मजबूत करेगा।”
इस दौरान नए सदस्यों को पहचान पत्र (ID कार्ड) वितरित किए गए तथा दीपावली मिलन के अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक कमेटी भी गठित की गई और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, महासचिव पंकज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, प्रदेश सचिव सुधीर तिवारी, अजय द्विवेदी, राजेंद्र सक्सेना, जिला अध्यक्ष कमल दुसेजा, जिला महासचिव गौतम बोंदरे, जिला उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, मीडिया प्रभारी यू. मुरली राव सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में रणजीत सिंह खनूजा, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, सुनील मंडल, अनिल यादव, कुलदीप सिंह ठाकुर, सूरज वाधवानी, विकास रोहरा, शेख असलम, महफुज आलम, रोहिणी अग्रवाल, रूपचंद अग्रवाल, सूरज पुरेना, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, गगन सिंह, निर्मल सिंह, प्रियंक श्रीवास्तव, तरुण शर्मा, राजेश सोनी, कैलाश वस्त्रकर, नंदकुमार राजपूत, डोमन बंजारे, जगदीश धुतलहरे, मनोज श्रीवास्तव और आनंद राव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
