देश दुनिया वॉच

बतौली की महिलाओं ने बिहान योजना की असली भावना को साकार किया

Share this

बतौली की महिलाओं ने बिहान योजना की असली भावना को साकार किया 

विष्णु गुप्ता

बिलासपुर
बतौली

बिहान योजना भारतति बतौली जनपद की महिलाओं ने इस दीपावली पर एक अनोखी पहल कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। क्षेत्र की महिला स्वयं सहायता समूह ने गोबर और मिट्टी से पर्यावरण-अनुकूल दीपक तैयार किए और उन्हें बतौली व आसपास के घरों में वितरित किया।

इन स्वदेशी दीपकों की सुंदरता और पारंपरिक आकर्षण ने सबका मन मोह लिया। गोबर से बने ये दीपक न केवल सस्ते और टिकाऊ हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता व पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।

जनपद अधिकारियों ने समूह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि> “बतौली की महिलाओं ने बिहान योजना की असली भावना को साकार किया है। उन्होंने दिखा दिया कि यदि इच्छा शक्ति और लगन हो तो ग्रामीण महिलाएँ भी आत्मनिर्भर भारत की सशक्त मिसाल बन सकती हैं।”

दीपावली की जगमगाहट में जब पूरे क्षेत्र के घर इन गोबर के दीपकों से रोशन हुए, तो हर चेहरे पर गर्व और संतोष की चमक थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *