देश दुनिया वॉच

5 अक्टूबर को सरोना में क्षत्रिय महासभा वीरांगना का राष्ट्रीय स्तर पर अधिवेशन आयोजित

Share this

5 अक्टूबर को सरोना में क्षत्रिय महासभा वीरांगना का राष्ट्रीय स्तर पर अधिवेशन आयोजित

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना द्वारा रायपुर सरोना में 5 अक्टूबर को वीरांगना राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ , कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह पूर्व सांसद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण सिंह देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित क्षत्रिय समाज के सभी भाई बंधु आमंत्रित किए गए हैं। उक्त समस्त कार्यक्रम सरोना के ठाकुर विघ्नहरण सिंह सभागार में दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए आयोजन समिति की बिलासपुर संभाग उप प्रमुख सुनीता सिंह ने बताया की इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर से सभी क्षत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर देश प्रदेश के सभी क्षत्रियों व अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर क्षत्रिय समाज हित और परिस्थितियों पर गहन विचार गोष्ठी की जाएगी, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का वृहद आयोजन किया जाएगा इस आयोजन में क्षत्रिय समाज के महिला व पुरुषों द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सायं स्वल्पाहार पश्चात अंत में देर रात्रि तक सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई है। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह बैस ने सभी क्षत्रिय संगठनों एवं क्षत्रीय बंधुओं को समारोह में सम्मिलित होने की अपील करते हुए सभी को इस अवसर की बहुत-बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *