बिलासपुर वॉच

दंपति पर करोड़ों की ठगी का आरोप, सामूहिक धोखाधड़ी का मामला उजागर

Share this

दंपति पर करोड़ों की ठगी का आरोप, सामूहिक धोखाधड़ी का मामला उजागर

सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। शहर में सामूहिक ठगी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। दर्जनों पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि हीरा भगवानी और उनकी पत्नी नायरा भगवानी ने “वेस्टर्न कंपनी” के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की है।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी दंपति ने सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के जरिए निवेशकों को लालच दिया कि तीन महीनों में उनकी रकम दोगुनी होकर लौटाई जाएगी। शुरुआत में छोटे निवेश करवाकर भरोसा जीतने के बाद धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़पी गई।

पीड़ितों का कहना है कि तय समय सीमा के बाद भी किसी को पैसा वापस नहीं किया गया। लगातार मांग के बावजूद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए। आशंका जताई जा रही है कि यह दंपति किसी बड़े ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो प्रदेशभर में लोगों को निशाना बना रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को ऑनलाइन लेनदेन के सबूत और दस्तावेज सौंपे हैं। उनका कहना है कि आरोपी दंपति के खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बिना कंपनी की साख और वैधता जांचे निवेश करने से ऐसे मामलों में फंसने का खतरा बढ़ जाता है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *