देश दुनिया वॉच

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु अलीम अंसारी का किया गया सम्मान

Share this

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु अलीम अंसारी का किया गया सम्मान

 

 

 

 

 

बिलासपुर! आग़ाज़ एजुकेशन एंड सोशल हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन बिलासपुर द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनेक लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया! इस विशाल रक्तदान शिविर में सभी वर्ग व समुदाय के लोगों ने अपनी भागीदारी निभाकर गंगा जमुनी तहज़ीब का परिचय देते हुए ऐतिहासिक मिसाल क़ायम किया! इस शिविर में शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी अलीम अंसारी जी का खास योगदान रहा!
कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं, समाजसेवी संस्थाओं व इस आयोजन के सभी सहयोगियों का संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया!
इसी कड़ी में संस्था द्वारा समाजसेवी अलीम अंसारी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने एवं इस आयोजन में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया! इस सम्मान के लिए उन्होंने संस्था के संस्थापक खालिद खान व अध्यक्ष शाहरुख अली को सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए शुभकामनाओं सहित आभार व्यक्त किया!
अलीम अंसारी को उनके समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु अनेक बार सम्मानित किया जा चुका है!

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *