तेज गर्मी मे पति की उम्र के लिए सुहागिनो ने रखी उपवास
अखंड सौभाग्यवती के लिए महिलाओ ने लगाए 108 फेरे
सीपत (सतीश यादव ) :- सीपत से लगे ग्राम गुड़ी मे महिलाओ ने वट सावित्री के अवसर पर पति के लंबी उमर के लिए रखे व्रत विधि विधान से किया।
पूजा अर्चना वट वृक्ष के 108 फेरे लगाकर अखण्ड सुहाग का वरदान माँगी।
वट सावित्री पूजन के लिए महिलाएं अपनी पति के लंबी उमर के लिए वट वृक्ष का पूजा किये। यह दिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन पतिव्रता सावित्री देवी के रूप में मनाया जाता है जानकारी के बताये अनुसार इस दिन मृत्यु देव ने पतिव्रता सावित्री के पति की प्राण हरण करना चाहा लेकिन भारतीय नारी की प्रेम के आगे सावित्री ने यमदूत से अपने पति की जीवन वापस ले लिए इस वजह से भारतीय नारी आज भी वट सावित्री की पूजा करती है और अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। वट सावित्री व्रत सौभाग्य और संतान सुख देने वाला व्रत है इस व्रत में वट और सावित्री दोनों का महत्व माना गया है पुराणों में पीपल की तरह वट वृक्ष की विशेष महता है।
26 मई सोमवार वट सावित्री एवं शनिदेव जयंती के अवसर विशेष पूजा अर्चना किया गया वही वट सावित्री पूजन के लिए महिला अपने पति के लंबी उम्र के लिए कामना करते हुए उपवास रही देखा जाये तो पूरे अंचल में अभी काफी तेज धूप के साथ गर्मी पड़ रही है महिला अपने पति के लंबी उम्र के लिए इस तेज गर्मी में उपवास रही, पूजन के बाद महिलायें वट सावित्री पूजा की कथा सुनकर प्रसाद वितरण किया गया।