पॉलिटिकल वॉच

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लव कुश कश्यप के द्वारा किया जा रहा है लगातार जनसंपर्क

Share this
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लव कुश कश्यप के द्वारा किया जा रहा है लगातार जनसंपर्क

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर भारतीय जनता पार्टी रतनपुर मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लव कुश कश्यप एवं भाजपा समर्थित सभी 15 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभी वार्डों में जाकर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए प्रचार में लगे हुए है,वही इस बार जनता का समर्थन भी भाजपा प्रत्याशियों को मिलते हुए दिखाई दे रहा है महतारी वंदन योजना, आवास योजना, के साथ-साथ केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने की वजह से लोगों का भी मानना है कि स्थानीय सत्ता में भी भाजपा के अध्यक्ष होने से भाजपा की विभिन्न योजनाओं का फायदा उन्हें मिलेगा और यही कारण है कि पूरे नगर में भाजपा का माहौल बनते दिख रहा है

आज वार्ड नंबर 5 में अध्यक्ष प्रत्याशी लव कुश कश्यप का सघन जनसंपर्क जारी है वही पार्षद प्रत्याशी सावित्री रात्रे के पक्ष में वार्ड नंबर 5 में माहौल बनते दिख रहा है भाजपा के सभी कार्यकर्ता जीजान से भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने के लिए लगे हुए भाजपा के चुनाव प्रभारी डॉक्टर खिलावन साहू सहायक प्रभारी वी रामा राव बिलासपुर सभी 15 वार्डों में सतत निगरानी रखे हुए हैं जिनके अथक प्रयासों से भाजपा का लहर बनते दिख रहा है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *