क्राइम वॉच

लीलागर नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की हुई डूबने से मौत

Share this

लीलागर नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की हुई डूबने से मौत

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। मल्हार के समीप लीलगर नदी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक शुक्रवार शाम खेत से घर लौटते समय लापता हो गया था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर उसकी पत्नी ने नदी में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत वार्ड 04 निवासी विक्रम कैवर्त्य उम्र 50 वर्ष का लीलागर नदी के किनारे खेत था, जहां वे परिवार के साथ सब्जी की खेती करते थे। शुक्रवार शाम 5 बजे वे खेत से घर जाने निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार दोपहर करीब एक बजे विक्रम की पत्नी खेत में काम करने के बाद नदी में नहाने गई तो वहां एक शव औंधे मुंह पानी में तैरता दिखा। करीब जाकर देखने पर उन्होंने मृतक की पहचान अपने पति के रूप में की और तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *