BOLD ACTRESS BECOMES A SANYASI: 90 की दशक की हीरोइन ममता कुलकर्णी बनी सन्यासी
प्रयागराज। 90 के दशक बोल्ड एक्ट्रेस और काफी सुर्खियों में रहने वाली की एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी संन्यासी बन गई हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ धर्म की राह अपना ली है। मिली जानकारी के अनुसार ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचीं जहां उन्होंने संन्यास की दीक्षा ली। वह इस दौरान साध्वी के रूप में दिखाई दी। गले गले में रुद्राक्ष अब भगवा पहने पूर्ण रूप से सन्यासी नजर आई बोल्ड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी।किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाई जा रही है, जिसमें पट्टाभिषेक की रस्म निभा करके ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर में पदवी दी जाएगी। उन्होंने अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। ममता कुलकर्णी को अब ममता नंद गिरी के नाम से जाना जाएगा।